{"_id":"6a834818a3d74fce6a09e8e9","slug":"dead-cattle-in-cowshed-dogs-kept-tearing-at-the-carcasses-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143887-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोशाला में मृत गोवंश, नोचते रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोशाला में मृत गोवंश, नोचते रहे कुत्ते
विज्ञापन
फोटो17एचएएमपी 14- सहुरापुर गोशाला के अंदर मृत पड़ा गोवंश। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया (हमीरपुर)। सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र के बेतवा नदी किनारे स्थित सहुरापुर गांव की गोशाला में अव्यवस्था का आलम है। सुबह से पड़े एक मृत गोवंश को कुत्ते नाेचते रहे लेकिन जिम्मेदारों को सुध नहीं ली। वहीं मृत गोवंश से उठ रही बदबू से स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोशाला के अंदर पशुओं की मौत हो जाती है और उन्हें हटाया तक नहीं जाता है। कुत्ते उन्हें नोच कर खा जाते हैं। पशु दल-दल में खड़े रहते हैं और उनकी देखरेख के लिए चरवाहे भी नजर नहीं आते। उच्च प्राथमिक विद्यालय सहुरापुर के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार अवस्थी ने कहा कि गोशाला विद्यालय के ठीक पीछे स्थित है।
तीन कक्षाएं इसके बगल में संचालित होती हैं और गोबर व मल-मूत्र की बदबू से हमेशा माहौल दूषित रहता है। बताया कि सुबह से एक पशु मृत पड़ा है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रधान को इस गंभीर समस्या से अवगत करा दिया है। चेतावनी दी है कि यदि कल तक मृत पशु को नहीं हटाया गया तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।