{"_id":"6a83447722e2c34afc08c088","slug":"instructions-issued-to-register-an-fir-filed-by-a-married-woman-following-an-uproar-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-143890-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हंगामे के बाद विवाहिता की प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हंगामे के बाद विवाहिता की प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो- 17 एचएएमपी 25- राठ तहसील में हंगामा करती विवाहिता को पकड़ती महिला पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान महिला की जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह सोमवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। यहां पर पहुंचते ही महिला रोने लगी और हंगामा करने लगी। यह देखकर अधिकारियों ने उसे बुलाया और पूरी बात सुनीं। एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
तहसील सभागार में डीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता व एसपी मृगांक शेखर पाठक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दाैरान 72 शिकायतें आईं जिसमें मौके पर आठ का समाधान किया गया। नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी संगीता पत्नी रोहित ने बताया कि 13 जुलाई को मुकदमे की सुनवाई में कोर्ट गई थी जहां ससुरालियों ने मारपीट की थी। कोतवाली में शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में महिला ने रो-रोकर जमकर हंगामा किया। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। कस्बे के दिनेश कुमार ने कांशीराम कॉलोनी में स्थापित विद्यालय निर्माण के बाद अभी तक हैंडओवर न होने, करगवां निवासी नीतू पत्नी विनय कुमार ने एक महिला व उसके परिजनों पर जबरन रुपये की मांग करने का शिकायती पत्र दिया है। यहां पर एडीएम राजस्व वित्त, सीएमओ डॉ. अलका, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में दर्ज हुईं 21 शिकायतें
हमीरपुर सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम अभिषेक कुमार ने शिकायतों को सुना। टिकरौली निवासी धर्मेंद्र ने घरेलू विद्युत कनेक्शन के लोड कम करने की शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेकर निस्तारित किया गया। रघवा निवासी रामप्यारी ने बगैर जांच किए घरौनी बनाए जाने की शिकायत की है। इसी गांव की मुन्नी ने अवैध कब्जा की शिकायत की है। पलरा निवासी सुरेश कुमार प्रजापति ने बंटवारे के बाद फिर से बंटवारा का दबाव बनाने की शिकायत की है। यहां पर 21 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
22 में से दो शिकायतों का मौके पर निपटारा
सरीला तहसील सभागार में एसडीएम विकास कुमार यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 22 शिकायतें आईं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।