सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM and SP inspected the arrangements of the district jail.

Hamirpur News: डीएम व एसपी ने जिला कारागार की व्यवस्थाएं परखीं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the arrangements of the district jail.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल व पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया है।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान कैदियों की स्थिति व जेल के प्रशासनिक कार्यों का आकलन किया गया। जेल सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की संख्या, उनके उपकरण, सुरक्षा उपायों की जांच की गई। कैदियों की संख्या जानने के साथ उनसे बात कर स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था जानी और शिकायतें सुनीं। चिकित्सा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों व दवाइयों की उपलब्धता व सफाई व्यवस्था परखी। दोनों अधिकारियों ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा व गुणवत्ता की जांच की। कैदियों के लिए शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड कीपिंग और कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने जेल के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने व कैदियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed