सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thousands of quintals of wheat kept in the open due to rain

Hamirpur News: बारिश से भीगा खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of wheat kept in the open due to rain
फोटो 30 एचएएमपी 31- शहर से निकले नेशनल हाईवे पर तेज आंधी व बारिश के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वा
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी और लू से परेशान जनपदवासियों को बृहस्पतिवार को आठ मिलीमीटर बारिश होने से से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 12 डिग्री की कमी आई है।
Trending Videos

पारा लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि कुछ सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल अनाज भीग गया। इससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को खेती के लिए उपयोगी बताया है। इनका कहना है कि फिलहाल बारिश से कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन इससे किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। खेतों की गर्मी की जुताई करने के लिए मुफीद अवसर है।
बीती रात आसपास जनपदों में हुई बारिश व बूंदाबांदी से जहां मौसम खुशनुमा हो गया था। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और देखते ही देखते सुबह 10 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते दिन का पारा 12 डिग्री लुढ़ककर 32.2 व न्यूनतम दो डिग्री गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो 30 एचएएमपी 31- शहर से निकले नेशनल हाईवे पर तेज आंधी व बारिश के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वा

फोटो 30 एचएएमपी 31- शहर से निकले नेशनल हाईवे पर तेज आंधी व बारिश के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed