{"_id":"69f3bbb8db6c91b9b9035720","slug":"took-place-at-the-police-station-victims-appealed-to-the-sp-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139396-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। तीन अलग अलग मामलों में पीड़ितों के शिकायती पत्रों पर कोतवाली में कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने एसपी मृगांक शेखर पाठक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुईं हैं।
कोतवाली क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी राजकुमारी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राठ के पठानपुरा मोहल्ला में उनका एक मकान है। आरोप लगाया कि परिवार की बृहस्पति अहिरवार पत्नी चंद्रभान ने उनकी जानकारी के बिना मोहल्ले के पप्पू सोनी को उनका मकान बेच दिया। पप्पू सोनी ने उनका मकान तोड़ दिया। जानकारी होने पर मंगलवार को पति राकेश के साथ अपने मकान पर पहुंचीं। जहां पप्पू व उसके छोटे भाई ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप लगाया कि उनके हाथ में चाकू मारकर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ के यहां से भी इंसाफ नहीं मिला। मजबूरी में एसपी से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- --
केस-एक
दबंग ने पीटा और दी जानमाल की धमकी
कोतवाली क्षेत्र के सदर (कैंथा) गांव निवासी जनसेवक मलखान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह अप्रैल को वह हैंडपंप से पानी भरकर घर जा रहे थे। गांव का दबंग मुकेश गालीगलौज कर रहा था। गालियां देने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। सात अप्रैल को वह शौच के लिए जा रहे थे। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा। आरोपी के पिता ने उसे पकड़ लिया जिससे उनकी जान बच पाई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- --
केस- दो
कचरा जलाकर मकान में लगा दी आग
कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी लइयावती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 अप्रैल को गांव के दबंग डूंगर सिंह ने उनके मकान के कोने में कचरा एकत्रित कर आग लगा दी। लपटों ने मकान को चपेट में ले लिया। आग से मकान में रखे कपड़े, लकड़ी, भूसा, उपले आदि जल गए। उनका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos