सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Goods being brought from Delhi in private buses by evading taxesGoods being brought from Delhi in private buses by evading taxes

Hamirpur News: टैक्स चोरी कर दिल्ली से निजी बसों में लाया जा रहा सामान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Goods being brought from Delhi in private buses by evading taxesGoods being brought from Delhi in private buses by evading taxes
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। दिल्ली से आने वाली प्राइवेट बसों में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सामानों की टैक्स चोरी करके कस्बे में लाकर खपाया जा रहा है। यह खेल प्रतिदिन खेला जा रहा है।
Trending Videos

दिल्ली से बांदा, महोबा, मौदहा तक प्रतिदिन करीब दो दर्जन प्राइवेट बसों का आना जाना है। इन बसों से प्रतिदिन घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान टैक्स चोरी करके कस्बे में लाकर व्यापार किया जा रहा है। सभी बसें मुख्यालय से गुजर कर यहां तक आती हैं। राठ तिराहे पर वाणिज्य कर विभाग की सचल टीम की तैनाती भी रहती है। इसके बावजूद यह बसें छतों पर सामान लादें उनकी आंखों के सामने से गुजर जाती हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा कैमरे में कैद किया गया। इस मामले में सचल दल वाणिज्य कर अधिकारी प्रियदर्शी कटियार से बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। फिर भी ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed