सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Elderly man dies after loader overturns, brother critical

Hamirpur News: लोडर पलटने से बुजुर्ग की मौत, भाई गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after loader overturns, brother critical
विज्ञापन
मौदहा। बांदा जिले के अछरौढ़ गांव निवासी वृंदावन यादव (65) बड़े भाई बुद्धूराम यादव (70) के साथ उरई से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मंगलवार को दोनों भाई कपसा गांव के समीप एक लकड़ी लदी लोडर में सवार हो गए।
Trending Videos

कुछ दूर आगे अचानक लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों बुजुर्ग घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने वृंदावन को मृत घोषित कर दिया जबकि बुद्धूराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से लिखित सूचना मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed