सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR lodged in case of kidnapping and gang rape of a minor

Hamirpur News: नाबालिग को अगवा कर गैंग रेप के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of kidnapping and gang rape of a minor
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। साइकिल से खेतों की ओर जा रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामला तूल पकड़ने पर शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 अप्रैल को वह पत्नी के साथ खेतों में गेहूं की कतराई करवाने गया था। देर शाम नाबालिग बेटी साइकिल से खेतों के लिए निकली थी। रास्ते में गांव निवासी दो युवक बेटी को जबरन बाइक में बैठाकर ले गए थे। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने देर रात बेटी को खोज लिया था। बदहवास नाबालिग ने अपने साथ हुई दरिंदगी की परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि लिखित सूचना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराते हुए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया। मामला तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही आरोपी जगदीश उर्फ मिक्की और सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed