{"_id":"69f0f9ec0ad1bfe62108aa93","slug":"for-the-first-time-30-women-are-in-the-district-bar-association-executive-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-139329-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिला बार एसोसिएशन कार्यकारणी में पहली बार 30 फीसदी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिला बार एसोसिएशन कार्यकारणी में पहली बार 30 फीसदी महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारणी में पहली बार 30 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। यह उच्च न्यायालय के आदेश पर हुआ है। अब संगठन में महिलाओं का भी नेतृत्व तय हो गया। कोषाध्यक्ष के सहयोगी की जिम्मेदारी अंजू कश्यप को सौंपी गई है। छह अन्य महिला अधिवक्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ बनाया गया है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अश्वनी प्रजापति ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को आम सभा की बैठक आयोजित की। बैठक में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए कार्यकारणी में महिला अधिवक्ताओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया गया। आरक्षण के तहत कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष अंजू कश्यप को बनाया गया। इसके अलावा अनुराधा श्रीवास, अन्नपूर्णा तिवारी, कुमारी नंदनी अवस्थी, रोशनी राजपूत, सती कुशवाहा और शैलजा निगम को कार्यकारिणी में कनिष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया।
अन्नपूर्णा तिवारी का कहना है कि महिला अधिवक्ता लंबे समय से यहां पर काम कर रही है लेकिन अभी तक प्रतिनिधित्व नहीं मिला था, अब जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं की बात भी गंभीरता के साथ रखी जाएगी। अध्यक्ष व महामंत्री के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X