सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   GIC Srinagar team winner in hockey

Hamirpur News: हॉकी में जीआईसी श्रीनगर की टीम विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
GIC Srinagar team winner in hockey
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपद स्तरीय कबड्डी व हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हॉकी में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की टीम विजेता बनी।
Trending Videos

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद पुरवार, शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने किया। कबड्डी बालिका वर्ग का पहला मैच करहरा और गौरहारी के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें गौरहारी की टीम ने 26-05 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पनवाड़ी ने चरखारी को 22-11 अंकों के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में गौरहारी ने पनवाड़ी को 33-10 अंकों से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में करहारा- ए ने करहरा- बी को 24-14 अंकों से हराया। फाइनल मैच में करहारा-ए ने गौरहारी को 40-35 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग को फाइनल मैच स्वासा-ए व स्वासा बी के बीच खेला गया। जिसमें स्वासा-ए 34-22 अंकों से विजेता बनी। हाॅकी बालक वर्ग का फाइनल मैच स्टेडियम वीएस व राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की टीम 4-1 अंकों से विजेता बनी।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, संदीप तिवारी व शरद तिवारी दाऊ ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
इस मौके जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, प्रशिक्षक रवि पटेल, संजय सिंह यादव, कुणाल पाटकर, शशिकांत गुप्ता, राहुलआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed