{"_id":"69dbedbc5bccede9f804a77d","slug":"male-and-female-toilets-will-be-built-in-the-pwd-provincial-section-premises-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-138566-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोनिवि प्रांतीय खंड परिसर में बनेंगे पुरुष व महिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोनिवि प्रांतीय खंड परिसर में बनेंगे पुरुष व महिला शौचालय
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) प्रांतीय खंड परिसर में जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिला और पुरुष शौचालयों का निर्माण होगा। वहीं दिव्यांग कर्मियों के लिए रैंप का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन कार्यों पर 12.99 लाख रुपये खर्च होंगे।
केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत महिला व पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग में वर्षों पुराने बने शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा रहता था। महिलाकर्मियों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं दिव्यांग कर्मियों के लिए रैंप का निर्माण भी कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि विभाग के परिसर में एक रैंप सहित महिला व पुरुष शौचालयों के निर्माण के लिए भेजे प्रस्ताव को स्वीकृत मिल गई है। इनकी निविदाएं भी आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा
Trending Videos