सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Maudaha dam will be repaired, three gates will be opened

Hamirpur News: मौदहा बांध की होगी मरम्मत, तीन गेट खोले

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Maudaha dam will be repaired, three gates will be opened
विज्ञापन
गोहांड/ राठ (हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद (मौदहा) बांध की सुरक्षा को लेकर एनडीएसए (नेशनल डैम सेफ्टी अथॉरिटी) के चौंकाने वाले खुलासे के बाद अब मरम्मत के लिए बांध को खाली किया जा रहा है। तीन फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। इसके बाद बांध के गेटों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos


विकासखंड गोहांड के सरसेड़ा गांव के पास विरमा नदी पर स्वामी ब्रह्मानंद (मौदहा) बांध बना है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1976-77 में शुरू हुआ और वर्ष 1999 में लोकार्पण हुआ था। बुंदेलखंड के किसानों की जीवन रेखा बना यह बांध 22 मीटर ऊंचा व 3.48 किलोमीटर लंबा है और इससे 22,637 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा ने एक नोटिस जारी किया था। उसमें कहा गया था कि मौदहा बांध वर्ष 2004 से ही ड्रेनेज गैलरी में भारी रिसाव की समस्या से जुड़ा रहा है। विशेषज्ञ संस्थाओं की चेतावनी पर भी प्रभावी सुधार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीएसए ने नोटिस में कहा है कि डैम सेफ्टी एक्ट 2021 की धारा 4 (एक्स) के तहत एक निर्दिष्ट बांध होने के बावजूद संचालन और रखरखाव अधिनियम के अनुरूप नहीं हो रहा है। इस नोटिस के द्वारा जन सुरक्षा व डाउनस्ट्रीम आबादी के लिए खतरे की आशंका व्यक्त की थी। प्राधिकरण ने 30 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के इंजीनियर इन चीफ एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें पूछा था कि बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 का पालन न करने और जनसुरक्षा को खतरे में डालने पर क्यों न धारा 41 और 42 के तहत कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा के सख्त रुख के बाद दो दिन पहले से मरम्मत कार्य के लिए बांध खाली किया जाने लगा है।

--------------



खरीफ की सफल के लिए नहीं मिलेगा पानी

इस बांध से मौदहा, सुमेरपुर व मुस्करा ब्लाक में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अभी बांध की मरम्मत के लिए उसे खाली किया जा रहा है। इस दौरान बांध में जल उपलब्धता शून्य रहेगी। जिससे इस वर्ष खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। मरम्मत कार्य समय से पूरा होने पर मानसून में दोबारा बांध को भरा जाएगा। जिसके बाद किसानों को रवि की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed