सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mercury crosses 42 degrees, streets and markets deserted, hospitals on alert

Hamirpur News: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों व बजारों में सन्नाटा, अस्पतालों में अलर्ट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 42 degrees, streets and markets deserted, hospitals on alert
फोटो 18 एचएएमपी 29- देवगांव के कामाख्या धाम में पानी पर अठखेलियां करते किशोर। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार हो गया। गर्मी और चटक धूप से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। लोग सिर ढककर ही सड़कों पर निकल पा रहे हैं। आने वाले दिनों में लू चलने और भीषण गर्मी के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos

शहर के बस अड्डा, सुभाष बाजार, किंग सड़क, लक्ष्मीबाई तिराहा, नेशनल हाईवे आदि क्षेत्रों में लोग सिर ढककर सड़कों पर दिखाई दिए। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान गर्मी से परेशान बच्चे पानी पीते हुए घर पहुंचे। इसी तरह रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी यात्री गर्मी से परेशान रहे। उधर, बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्मी से संबंधित बीमारियों, जैसे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में कूलिंग की व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके अलावा ओआरएस और जरूरी दवाइयों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन व प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच बेवजह घर के बाहर निकलने से बचें। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें ताकि लू की चपेट में आने से बचा जा सके।


बजारों में नहीं पेयजल की व्यवस्था

भीषण गर्मी का सीधा असर बजारों पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बजारों में पेयजल और ठंडे पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं कराई गई है। इससे लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दोपहर की तपिश से बचने के लिए लोग सुबह और शाम के वक्त खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार रोहित का कहना है कि दोपहर में बजार में सन्नाटा पसर जाता है।
आने वाले दिनों में आंधी-पानी के अभी कोई आसार नहीं है। हीटवेव बढ़ने से गर्म हवाएं चलने लगी हैं। तापमान भी 42 डिग्री पार पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में और भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। - डॉ. राजीव सिंह, केवीके अध्यक्ष कुरारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed