सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Meritorious students and women doing excellent work were honored.

Hamirpur News: मेधावी छात्राएं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students and women doing excellent work were honored.
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में मातृशक्ति को नमन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं और विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वह जागरूक रहकर आगे बढ़ें। जिलाधिकारी घनश्याम मीना, चेयरमैन कुलदीप निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी समेत अन्य ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-टेन सूची में स्थान पाने वाली 20 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये के डमी चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग और महिला कल्याण विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाएं अपने अधिकारों को समझें



हमीरपुर। समर्थ इंडिया द्वारा कुरारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौंज में तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें। कर्तव्यों और अधिकारों का समावेशी इस्तेमाल के प्रति सजग रहें। ग्राम प्रधान छेदलाल, संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र गांधी ने अपने विचार रखे। लर्निंग एंड अवेयरनेस सेंटर कुतुबपुर की सिमरन, ऋचा, खरौंज की यशोदा, मौसम परियोजना की क्लाइमेट वॉरियर अंजलि को सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी, आदित्या, लाली, कोमल, रिया, मोती, सृष्टि, गुड़िया, रोशनी, बेबी सहित अन्य महिलाओं लड़कियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed