सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Selection of main page and video

Hamirpur News: प्रधान पौथिया व वीडीओ का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Selection of main page and video
फोटो 11 एचएएमपी 11- दिल्ली पहुंचीं पौथिया ग्राम प्रधान एवं सचिव। स्रोतः ग्राम प्रधान
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम के तहत जनपद के सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पौथिया की ग्राम प्रधान वंदना सचान एवं ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बुधवार को दोनों प्रतिनिधियों ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे।
Trending Videos

पंचायती राज विभाग भारत सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पंचायतों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, इसमें पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से 135 महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 10 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रत्येक जनपद से दो महिला प्रतिनिधियों का चयन किया गया था। इसी क्रम में हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पौथिया से ग्राम प्रधान वंदना सचान और ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान को चयनित किया गया। स्थानीय लोगों ने दोनो महिलाओं को बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed