{"_id":"69e3cdfafba7c3ba29048bf5","slug":"notice-to-the-municipal-council-president-for-taking-an-elephant-in-the-procession-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138850-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शोभायात्रा में हाथी को घुमाने में नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शोभायात्रा में हाथी को घुमाने में नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में हाथी को घुमाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। हाथी पर चुनाव से जुड़ा प्रचार संदेश लिखे होने में उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
14 अप्रैल को आयोजित शोभायात्रा में हाथी को शामिल किया गया था। इस पर मिशन 2027 चुनाव से जुड़ा प्रचार संदेश लिखे होने की बात सामने आई। प्रशासन ने इसे राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा मामला मानते हुए आपत्ति जताई है। एसडीएम करनवीर ने नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ को जारी नोटिस में जवाब-तलब किया। नोटिस में कहा गया कि शोभायात्रा के पूर्व ली गई अनुमति में हाथी के उपयोग का कोई उल्लेख नहीं था। प्रशासन के अनुसार भीड़भाड़ और तेज डीजे के शोर में हाथी का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि क्या हाथी संचालकों के पास आवागमन के लिए आवश्यक अनुमति रहती है। इसी आधार पर हाथी को शोभायात्रा में शामिल किया गया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X