{"_id":"697f9a721bb1a7c18e00d7e8","slug":"poorly-repaired-road-damaged-again-within-15-days-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-135599-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घटिया करायी मरम्मत, 15 दिन में सड़क फिर से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घटिया करायी मरम्मत, 15 दिन में सड़क फिर से खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र के पारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सीसी सड़क को तोड़ दिया गया, लेकिन सड़क की घटिया मरम्मत कराए जाने के चलते 15 दिन में ही पूरी सड़क फिर से खराब हो गई। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
गांव के शिवम तिवारी, रणधीर सिंह, रुशल सिंह, भूपल सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी, सत्यम भारती, श्यामेंद्र सिंह आदि ने बताया कि हर घर नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गई सीसी सड़क की मरम्मत आज तक नहीं करायी गई। इससे आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता से कई बार शिकायत करने के बाद भी ठेकेदारों ने सड़क की घटिया मरम्मत करायी। इससे 15 दिन में फिर से सड़क खराब हो गई। अवर अभियंता विदुर कुमार ने बताया कि उक्त सीसी में कार्य कराया गया था। ग्रामीणों द्वारा कार्य करने के बाद उक्त रास्ते से वाहन निकालने लगे। वहीं, नाली का पानी आने से मरम्मत कार्य खराब हो गया है।
Trending Videos