{"_id":"69d15c8d7408f3b757021206","slug":"rajput-traders-defeated-maa-maheshwari-bhedi-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138226-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राजपूत ट्रेडर्स ने मां माहेश्वरी भेड़ी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राजपूत ट्रेडर्स ने मां माहेश्वरी भेड़ी को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रामबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजपूत ट्रेडर्स ने जीता। वहीं दूसरे मैच में स्काई सिटी स्टार व तीसरे मैच में क्वेस्ट फॉर एजुकेशन की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मैच मां माहेश्वरी भेड़ी व राजपूत ट्रेडर्स के बीच हुआ। भेड़ी ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 85 रन बनाए। सचिन यादव ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। राजपूत ट्रेडर्स के अमन यादव ने दो, रविंद्र साहू व प्रशांत महाराज ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी राजपूत ट्रेडर्स के सलामी बल्लेबाज प्रदीप व रवींद्र साहू 14-14 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी संभालते हुए प्रशांत महाराज ने चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। उन्हें रॉयल ग्रुप की तरफ से मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में स्काई सिटी स्टार ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बनाए। जवाब में उतरी अलकछवा स्टार 71 रन ही बना पाई और 15 रनों से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच नरेश रहे।
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेस्ट फॉर एजुकेशन की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में उतरी नगर पालिका टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर 81 रन ही बना पाई। क्वेस्ट फॉर एजुकेशन ने नौ रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच केके को मिला। इस मौके पर आयोजक देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
Trending Videos