{"_id":"69d6abd356ce4e807c01a43d","slug":"record-broken-wednesday-was-the-coldest-day-in-10-years-hamirpur-news-c-12-1-knp1008-1482855-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: टूटा रिकार्ड, 10 साल में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: टूटा रिकार्ड, 10 साल में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश और ठंडी हवाओं से में जनवरी की ठंड का अहसास हो रहा है। बीते दस वर्ष में आठ अप्रैल बुधवार का दिन सबसे ठंडा रहा है। आमतौर पर इन दिनों अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 तक रहता था, लेकिन बुधवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 16 डिग्री तक दर्ज हुआ। रातभर हुई बारिश का सिलसिला सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर जारी रहा।
केवीके के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई गर्मी के कारण भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। यह उत्तर भारत से पंजाब और हरियाणा तक बना हुआ है। इससे तेज हवाएं चल रहीं हैं और बारिश हो रही है। मौसम कब साफ होगा, स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। 21 या 22 अप्रैल तक स्थित कुछ स्पष्ट होगी। इसी वजह से हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन आदि पड़ोसी जनपदों में लगातार बारिश हो रही है।
-- -- -- -- -- --
पांच वर्ष में सबसे ठंडा रहा आठ अप्रैल
- 2022 अधिकतम 42.5 और न्यूनतम 22
- 2023 अधिकतम 37 और न्यूनतम 19
- 2024 अधिकतम 38 और न्यूनतम 20
- 2025 अधिकतम 35 और न्यूनतम 22
- 2026 अधिकतम 26 न्यूनतम 16
-- -- -- -- -- -- -
कब और कितनी बारिश
बुधवार को सदर तहसील में सबसे अधिक 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मौदहा में दो व राठ में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके पूर्व बीते एक अप्रैल को हमीरपुर तहसील में चार एमए, मौदहा एक एमएम, राठ तीन एमएम बारिश हुई। पांच अप्रैल को सदर तहसील में दो एमएम, मौदहा आठ एमएम और राठ 0.2 एमएम दर्ज की गई। छह अप्रैल को सदर में सात एमएम, मौदहा चार बारिश रिकॉर्ड की गई है। औसतन देखा जाए तो बीते एक सप्ताह में जिले भर में 16.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सरीला तहसील में बारिश मापने का यंत्र ही नहीं है।
Trending Videos