सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seeing the marks of beating on the body of the married woman, the funeral of the body was stopped.

Hamirpur News: विवाहिता के शरीर पर पिटाई के निशान देख शव के अंतिम संस्कार से रोका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seeing the marks of beating on the body of the married woman, the funeral of the body was stopped.
विज्ञापन
हमीरपुर। रमेड़ी मोहल्ले में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मायके पक्ष ने बेटी के शरीर पर पिटाई के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया और अंतिम संस्कार करने से रोकते हुए हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

मांझखोर रमेड़ी निवासी प्रिया (26) पत्नी रवि यादव की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरीला थानाक्षेत्र के परछा गांव से आए मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही। प्रिया के शरीर पर पिटाई के गहरे स्याह निशान देखकर मायके पक्ष से आए लोगों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया और जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से मायके पक्ष के लोगों ने पति पर विवाहिता की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया के भाई सुमित यादव ने पुलिस को बताया कि बहन से तीन दिन पहले फोन से बात हुई तो उसने शराब पीकर पति के आए दिन पिटाई करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व ही प्रिया की सास ने उन्हें स्वयं फोन कर कहा कि बेटी की जान बचाना चाहते हो अपने साथ इसे ले जाओ। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माैत की वजह स्पष्ट होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed