सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students can get scrutiny done if they get low marks.

Hamirpur News: कम अंक आने पर स्क्रूटनी करा सकते हैं छात्र-छात्राएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students can get scrutiny done if they get low marks.
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम निकलने के बाद अगर कोई छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी यानी दोबारा जांच करवाना चाहता है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए 17 मई की तिथि तय की गई है। हर प्रश्नपत्र की दोबारा जांच के लिए परीक्षार्थियों को 500 रुपये देने होंगे। स्क्रूटनी के लिए परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Trending Videos


यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को जारी हो गया था। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने परिषद के पोर्टल से प्रोविजनल मार्कशीट तो ले लिया है लेकिन अभी मार्कशीट की मूल प्रति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कॉपी की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी करते हुए आदेश की कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षार्थियों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र की दर से स्क्रूटनी शुल्क (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड के लिए पृथक-पृथक) चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के सभी जरूरी कागजात परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने होंगे।



जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कुरियर या साधारण डाक से भेजा गया आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed