फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The BDO said that since it is the rainy season, the road will remain a quagmire.

Hamirpur News: बीडीओ बोले, बरसात है तो सड़क पर दलदल रहेगा

Mon, 17 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The BDO said that since it is the rainy season, the road will remain a quagmire.
फोटो 17 एचएएमपी 28- खंडेह गांव में कीचड़ से होकर अर्थी ले जाते ग्रामीण।   सोशल मीडिया
मौदहा। क्षेत्र के खंडेह गांव का वायरल वीडियो जर्जर सड़क की पोल खोल रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का कहना है कि बरसात है तो सड़क पर दलदल ही रहेगा। सड़क न बनने की बात पर कहते हैं कि सचिव से पता किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में जल निकासी और रास्ते की समुचित व्यवस्था न होने से अर्थी को ग्रामीण घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ से होकर ले जाने को मजबूर दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

खंडेह गांव निवासी जागेश्वर यादव (73) का निधन सोमवार को हो गया। अंतिम संस्कार के लिए जब परिजन और ग्रामीण उनकी अर्थी लेकर निकले तो रास्ते में भारी जलभराव और दलदल के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अर्थी को कंधों पर उठाकर पानी और कीचड़ के बीच गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अनुज कुमार दुबे ने बताया कि रामजानकी मंदिर के पास वाली गली में सुशील प्रजापति के दरवाजे से संतोष विश्वकर्मा के दरवाजे तक करीब 150 मीटर रास्ता जलभराव और कीचड़ में तब्दील है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है।

मृतक के बेटे शुभम यादव का कहना है कि गांव की इस गली में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भी परेशानी होती है। सबसे दुखद स्थिति तब सामने आती है जब किसी व्यक्ति की अर्थी इसी कीचड़ और गंदे पानी से होकर ले जानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed