सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The issue of demand for stoppage of trains at Belatal station echoed in the Parliament

Hamirpur News: संसद में गूंजा बेलाताल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग का मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The issue of demand for stoppage of trains at Belatal station echoed in the Parliament
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक स्थित जनपद महोबा के बेलाताल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग का मुद्दा संसद के सदन में गूंजा। महोबा-हमीरपुर क्षेत्र से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने इस मांग को उठाकर सदन का ध्यान आकर्षित कराया।
Trending Videos

सपा सांसद ने कहा कि बेलाताल रेलवे स्टेशन पर उदयपुर इंटरसिटी व तुलसी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होता। इससे यात्रियों खास तौर पर श्रमिकों को परेशानी होती है। क्षेत्र से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि महानगरों के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों का पलायन होता है। यात्रियों व मजदूरों की सुविधा के लिए बेलाताल रेलवे स्टेशन पर उदयपुर इंटरसिटी और तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाना जरूरी है। सांसद ने कहा कि वह पहले भी यह मांग सदन में रेल मंत्री से कर चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने संसद के सदन में की है। सांसद की ओर से ट्रेनों के ठहराव की मांग का मुद्दा सदन में उठाए जाने से अब बेलाताल स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद है। अभी तक बेलाताल क्षेत्र के लोग अन्य रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर महानगरों के लिए यात्रा करते हैं। इन ट्रेनों का बेलाताल रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से उन्हें यात्रा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed