{"_id":"69baf70e0378f1730e0ab2b7","slug":"there-was-improvement-in-food-but-electricity-kept-making-us-cry-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137543-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भोजन में दिखा सुधार लेकिन बिजली रुलाती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भोजन में दिखा सुधार लेकिन बिजली रुलाती रही
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। अव्यवस्था की खबर प्रकाशित होने के बाद भोजन में सुधार किया गया। वहीं दिखावे के लिए दो कूलर रख दिए गए। बिजली न होने से कूलर और पंखे शोपीस बने रहे।
ब्लॉक परिसर में राठ, गोहांड व सरीला ब्लॉक की करीब एक सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं का नजारा दिखा। शिविर में पंखे लगे थे पर लाइट की व्यवस्था नहीं थी। प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को तीन कर्मचारी गश खाकर गिर गई थीं। वहीं शौचालयों में गंदगी के चलते कर्मचारियों को खुले में शौच जाना पड़ा।
मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गुणवत्ता विहीन भोजन लेने से मना कर दिया था। अमर उजाला ने 18 मार्च के अंक में प्रशिक्षण शिविर की अव्यवस्थाओं को गर्मी में गश खाकर गिरीं तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीर्षक से उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को भोजन में सुधार देखा गया। कर्मचारियों को दाल, चावल, रोटी, गोभी की सब्जी, आलू मटर की सब्जी, छेना, सलाद आदि से सजी थाली मिली।
पीने के पानी की व्यवस्था भी सुधार दी गई है। दो कूलर रखे गए लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से कूलर व पंखे शोपीस बने रहे। शौचालयों की साफ-सफाई न होने से महिला कर्मचारियों को खुले में लघुशंका के लिए जाना पड़ा।
Trending Videos