सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chhani gas agency locked, nine thousand consumers upset

Hamirpur News: छानी गैस एजेंसी पर ताला, नौ हजार उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chhani gas agency locked, nine thousand consumers upset
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के छानी गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर आठ दिनों से ताला लटका हुआ है। इससे छानी खुर्द-बुजुर्ग समेत कल्ला, धनपुरा, खड़ेही, रूरीपारा, वहदीना, अझपुरा, बजेहटा, भुजपुर सहित 12 गांवों के नौ हजार उपभोक्ता गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं। उपभोक्ता रोज एजेंसी के चक्कर लगाते हैं, लेकिन खाली हाथ लौट जाते हैं।
Trending Videos

छानी गांव निवासी नसीम और शरीफ ने बताया कि गैस न मिलने से निराश लौटना पड़ता है। आठ दिन से घर में गैस खत्म है, चूल्हे पर खाना बनाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी धारक गैस न होने का हवाला देकर लौटा देते हैं। गांव के ही अभिषेक ने बताया कि एक सप्ताह पहले गैस बुक की थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली। एजेंसी धारक का फोन भी नहीं उठाते हैं। घर में लकड़ियां भी कम हैं, खाना बनाने में भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी धारक अनूप कुमार सचान ने बताया कि 10 मार्च से उन्हें गैस सप्लाई नहीं मिल रही। चेक-ड्राफ्ट लंबित हैं और अधिकारी आज-कल का बहाना बनाकर गैस नहीं भेज रहे। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed