{"_id":"69baf7f51aa1a9e9a50d869c","slug":"there-is-no-shortage-of-gas-cylinders-but-the-otp-problem-is-severe-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137531-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गैस सिलिंडर की कमी नहीं, ओटीपी की समस्या विकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गैस सिलिंडर की कमी नहीं, ओटीपी की समस्या विकराल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर में एलपीजी गैस बुकिंग के दौरान ओटीपी न आना उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है। चार दिन में करीब एक हजार सिलिंडर वितरित किए गए, फिर भी तकनीकी खराबी से लोग एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। मोबाइल नंबर अपडेट कराने और बुकिंग सुधारने के लिए दिनभर उपभोक्ता भटकते दिखे।
एचपी गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र मधुपिया ने बताया कि उनके पास 20 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। पहले रोजाना 250 सिलिंडर की बिक्री होती थी, जो अब अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। समस्या सिर्फ ओटीपी की है। उपभोक्ता रामप्रकाश, जीवन, रमेश व सुजीत ने प्रशासन से मांग की है कि ओटीपी प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि इस परेशानी से निजात मिल सके।
Trending Videos