{"_id":"6a5133f080dac9c6840c53c3","slug":"the-last-date-for-filling-out-ug-and-pg-admission-forms-is-now-july-20-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-126956-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अब यूजी-पीजी के प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अब यूजी-पीजी के प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। विवि कैंपस व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश फार्म भरने और फीस जमा करके दाखिले लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि अभी तक 10 जुलाई है। इसको लेकर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय व कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बैठक की। इसमें एक सप्ताह से फार्म भरने और फीस जमा करके बीए, बीएससी, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने वाले छात्र-छात्राओं का संतोषजनक आंकड़ा मिला।
विश्वविद्यालय के अनुसार स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में करीब 55 फीसदी सीटों पर छात्र-छात्राओं के दाखिले हो चुके हैं। इसके चलते विवि कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। कुलसचिव ने बताया कि कैंपस व संबद्ध कॉलेज में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।