{"_id":"6a513395ba93f100d00551eb","slug":"theft-accused-arrested-after-six-years-on-the-run-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142355-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छह साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छह साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। थाना सिसोलर पुलिस ने चोरी के मामले में छह साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी न होने पर वर्ष 2021 में न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की गई थी।
थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्राम भैंसमरी निवासी विश्राम प्रजापति ने छह वर्ष पूर्व घर से पांच हजार रुपये नकद, अंगूठी, बेसर, पायल और पीतल के बर्तन चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान दो आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें रामप्रकाश गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया था। दूसरा आरोपी गुलबदन सिंह निवासी भैंसमरी फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी गुलबदन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।