{"_id":"6a51326953e3f8141b05a41c","slug":"waterlogging-in-sunaicha-village-villagers-protest-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-126959-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सुनैचा गांव में जलभराव, ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सुनैचा गांव में जलभराव, ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 10 एमएएचपी 13 परिचय-तहसीलदार दिवाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत सुनैचा में बारिश के पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। नाला बंद होने के कारण गांव में जलभराव हो रहा है। इससे आवाजाही में दिक्कत आ रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार दिवाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष एड. प्रदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि जलभराव से पानी उनके मकानों में भर रहा है। पिछले वर्ष प्रशासन ने जल निकासी के लिए नाले की खोदाई कराई थी। कुछ ग्रामीणों ने उसे दोबारा बंद कर दिया। इससे जल निकासी और आवागमन पूरी तरह बाधित है। करणी सेना ने प्रशासन से बंद पड़े नाले को तत्काल खुलवाने की मांग की है। इससे बारिश के दौरान ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवत सिंह, मान सिंह, हरि सिंह, घनश्याम, रामप्रकाश, किशन और शिवराम शामिल रहे।