{"_id":"69d553ae547e212d720cb519","slug":"the-main-accused-in-the-city-forest-case-was-strangled-to-death-in-kanpur-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-138350-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की कानपुर में गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की कानपुर में गला घोंटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन साल पूर्व सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य मास्टर माइंड आरोपी की जनपद कानपुर नगर के चकेरी थानाक्षेत्र में गलाघोंट कर हत्या कर दी गई है। कानुपर पुलिस परिजनों को भी पूछताछ के लिए ले गई है। चकेरी एसओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलाघोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
बताते चलें कि 16 अगस्त 2022 को शहर से एक किलोमीटर दूर हमीरपुर-कालपी हाईवे के किनारे स्थिति वन विभाग के वीरान पड़े सिटी फॉरेस्ट पार्क में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर-जबरदस्ती करने का मामला 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पुलिस ने वीडियो की जांच कर नौ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें घटना में मुख्य आरोपी के रूप में शहर के गौरादेवी निवासी कन्हैया शर्मा (42) का नाम आया था। इस कांड में तीन आरोपी बालअपचारी पाए गए थे। हालांकि पीड़िता लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की थी। इससे पुलिस को कुछ धाराएं घटानी पड़ी थीं।
चकेरी एसएचओ अजय मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कन्हैया शर्मा यहां पीएससी बाईपास के पास एक मकान पर किराये से रहता था। यहां वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। एक अप्रैल की देर रात घटना को अंजाम दिया गया था। दो अप्रैल को मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मुंह से ब्लड भी आ रहा था। मामले की जांच के लिए परिजनों का बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
सदर कोतवाली में दर्ज हैं चार मुकदमें
सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि उक्त मृतक आरोपी के नाम साल 2022 में हुए सिटी फॉरेस्ट कांड में पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट के तहत कुल चार मुकदमें दर्ज किए गए थे। इनके अलावा अन्य कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
-- -- -- -- -- --
राज्य महिला आयोग सहित राजनीतिक पार्टियों ने भी जताया था विरोध
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने एसपी से रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने कहा था कि युवती के साथ हैवानियत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सपा व बसपा सुप्रीमो ने इस घटना को जंगलराज करार दिया था।
-- -- -- -- -- -
बीट आरक्षी पर हुई थी कार्रवाई
एसपी शुभम पटेल ने अपराधियों पर नजर रखने में नाकाम रहने पर बीट आरक्षी अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया था। साथ ही सिटी फारेस्ट पार्क का गेट बंद करा दिया गया था। पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया था। घटना के बाद डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया था। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। लेकिन पीड़िता ने काई भी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया था।
Trending Videos