{"_id":"69e672dcc012fe009c0b5476","slug":"thieves-steal-jewelry-and-cash-from-two-houses-and-a-grocery-store-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-124504-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो घरों व किराना दुकान से चोरों ने पार किए जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो घरों व किराना दुकान से चोरों ने पार किए जेवर और नकदी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कमलखेड़ा गांव में चोरों ने रविवार की रात दो घरों व एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का बारीकी से मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कमलखेड़ा गांव निवासी रत्ना कुशवाहा का परिवार घर पर सो रहा था। देर रात चोर पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने एक बक्से का ताला तोड़कर 250 ग्राम चांदी की पायल, सोने के एक जोड़ी बाला व करीब सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव की कलावती के घर के दरवाजे को एक किनारे से तोड़ दिया और अंदर घुस गए। परिजन सोते रहे और चोरों ने घर से 10 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल व सोने के बाला चोरी कर लिए। इसी तरह चोरों ने गांव के ही किराना दुकानदार बाला प्रसाद की दुकान को निशाना बनाया और बाहर से बंद दुकान की कुंडी तोड़कर करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। एसएसआई शिवदान सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
किसान के घर से चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
शहर कोतवाली के कुम्हडौरामाफ गांव निवासी भरत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में सरसों की कटाई के लिए गया था। घर में ताला बंद था। जब वह भोर पहर घर लौटा तो उसे ताला टूटा मिला। जांच के बाद पता चला कि घर में चोरी हुई है। चोर उसके घर से 50 हजार रुपये नकद, सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल, एक सोने की नथनी, एक जोड़ी बच्चियों की पायल, दो सोने के हाय, एक सोने का लॉकेट व टूटी बिछिया चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X