सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two arrested in case of theft of woman's jewelry.

Hamirpur News: महिला के जेवर चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of theft of woman's jewelry.
फोटो 25 एचएएमपी 16- राठ पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रोडवेज बस में महिला यात्री का बैग काटकर जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में ललपुरा थाने के बजेहटा गांव निवासी गेंदारानी ने 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Trending Videos

दर्ज प्राथमिकी में गेंदारानी ने बताया था कि बुधवार सुबह 10.30 बजे बेटे वीरसिंह के साथ रोडवेज बस से गांव जा रही थीं। कस्बे में रामलीला मैदान के पास बस में सवार हाथरस के अहीर नगला निवासी राजकुमार अहेरिया व उसके साथी ने ब्लेड से बैग काट दिया। बैग में रखा मंगलसूत्र, पायलें, बिछिया व 250 रुपये चोरी कर लिए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पनवाड़ी मार्ग पर नौहाई मोड़ से राजकुमार अहेरिया व उसके साथी एटा जिले के पिलुवा थाने के भजन नगला निवासी पप्पू उर्फ महिपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और 6310 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed