सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wheat procurement stalled at five centres due to lack of gunny bags

Hamirpur News: बारदाना न होने से पांच केंद्रों में शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stalled at five centres due to lack of gunny bags
फोटो 02 एचएएमपी 04- राठ में गेहूं बेचने आए किसान को माला पहनाकर स्वागत करते केंद्र प्रभारी राजे
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। सरकारी खरीद शुरू होने के दो दिन बाद भी नगर के पांच खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। केंद्र प्रभारी बारदाना न होने की बात कह रहे हैं। वहीं तीन केंद्रों पर 1350 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
Trending Videos

नगर में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए विपणन शाखा मंडी समिति राठ, मंडी समिति राठ ए, भारतीय खाद्य निगम का मंडी समिति राठ व मंडी समिति राठ ए, मंडी समिति राठ बी, पीसीएफ का ब्लॉक यूनियन राठ, बी पैक्स राठ मंडी समिति, नैफेड का मंडी समिति राठ खरीद केंद्र है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से खरीद के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपणन शाखा मंडी समिति के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सात किसानों से 450 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं विपणन शाखा मंडी समिति राठ ए की प्रभारी मोनिका सचान ने बताया कि पांच किसानों का 450 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। नैफेड के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि अभी तक 450 क्विंटल खरीद हुई। जबकि बी पैक्स के प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि बारदाना न होने से खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
ब्लॉक यूनियन के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। भारतीय खाद्य निगम के प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बारदाना उपलब्ध न होने से उनके तीनों केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई। कहा कि शनिवार अथवा सोमवार से खरीद शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed