सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2,877 voters did not attend the hearing despite notices in the SIR.

Hamirpur News: एसआईआर में नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं आए 2,877 मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
2,877 voters did not attend the hearing despite notices in the SIR.
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में जिले के 8.40 लाख मतदाताओं का सर्वेक्षण कराया गया। जांच पड़ताल हुई, नोटिस भेजे गए, बीएलओ भी घर पर गए, इसके बावजूद 2,877 मतदाता सुनवाई में नहीं आए। उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया। अब शुक्रवार को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में 7.82 लाख मतदाता होंगे।
Trending Videos

जिले में 25 अक्तूबर 2025 को एसआईआर का काम शुरू हुआ था। उस वक्त हमीरपुर व राठ विधानसभा क्षेत्र में 8.40 लाख मतदाता थे। सर्वेक्षण में 90,560 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए। बीएलओ को सर्वेक्षण में 15,195 नाम मृतक, 32,698 अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 37,743 दूसरी जगह स्थानांतरित हो गए, 3,002 नाम दो स्थानों पर थे और 1,919 नाम अन्य कारणों से काट दिए गए। आलेख सूची का प्रकाशन हुआ तो जिले की दोनों विधानसभाओं में 7.49 लाख मतदाता रह गए। इसके बाद दावा आपत्तियां हुई और नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। कोई मतदाता छूट न पाए इसके लिए लगातार प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 69,354 नोटिस जारी किए गए और राठ क्षेत्र में 58,245 नोटिस भेजे गए। इसमें से हमीरपुर में 1,097 और राठ में 1,780 मतदाताओं ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और न ही वह सुनवाई में पहुंचे। यही वजह है कि इन मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसमें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.99 लाख मतदाताओं में 2.21 लाख पुरुष व 1.72 लाख महिला के अलावा चार थर्डजेंडर मतदाता है। इसी तरह राठ में 3.83 लाख मतदाताओं में 2.12 लाख पुरुष व 1.71 लाख महिला, पांच थर्डजेंडर मतदाता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed