सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers create ruckus over Forest Department's plantation drive, digging halted

Hamirpur News: वन विभाग के पौधरोपण अभियान पर किसानों का हंगामा, खोदाई रुकी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus over Forest Department's plantation drive, digging halted
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम चंदौरा के पास वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण अभियान के तहत गड्ढे खोदे जा रहे हैं। दो दिनों से चल रही खोदाई में बुधवार को किसानों के खेत में गड्ढे खोदने का आरोप लगा हंगामा किया। किसानों के विरोध करने पर वन दरोगा ने काम बंद करा दिया।
Trending Videos

वन दरोगा ऋषभ मिश्रा ने मंदिर परिसर में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि आपत्ति वाले खेतों पर काम रुकेगा और पैमाइश के बाद ही आगे बढ़ेगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा भी मौजूद रहीं। वन दरोगा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 265 हेक्टेयर वन भूमि है, इसमें 65 हेक्टेयर में पौधरोपण प्रस्तावित है। उन्होंने जंगल की खाली भूमि पर कार्य जारी रखने और पैमाइश कराने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान छत्रपाल ने गाटा संख्या 107 में वन विभाग, ग्राम समाज व पट्टाधारकों की हिस्सेदारी से विवाद का जिक्र किया। वार्ता के बाद स्थिति शांत है। किसानों ने सात अप्रैल को वन विभाग डीएफओ और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है। इसमें पीड़ित किसानों की कृषि भूमि के सत्यापन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पैमाइश कराए जाने की मांग
चंदौरा गांव निवासी पीड़ित किसान ईश्वरदास ने बताया कि विगत कई वर्षों से अपने गाटा संख्या 107 में 5 एकड़ कृषि भूमि पर कृषि कार्य करते थे इसमें वन विभाग ने बीते दिन बुलडोजर से पौधरोपण की बात कहते हुए गड्ढे खोदवा दिए हैं। बताया कि अब वह अपनी पांच एकड़ भूमि को तलाश रहे हैं। और प्रशासन से पैमाइश की मांग करते कृषि भूमि दिलवाले की गुहार लगा रहे हैं।

वन विभाग बता रहा अपनी जमीन

किसान शिवरतन ने बताया कि गाटा संख्या 107 में उनकी दो हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग ने पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा दिए हैं। जब उन्होंने गड्ढे खोदने का विरोध किया तो वन विभाग ने बताया गया कि उनके द्वारा जोती जा रही भूमि कहीं और है, जिस पर गड्ढे खोदे गए हैं वह वन विभाग की मैपिंग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed