सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women sat all night to guard the Ambedkar statue.

Hamirpur News: आंबेडकर प्रतिमा की रखवाली के लिए रात भर बैठी रहीं महिलाएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women sat all night to guard the Ambedkar statue.
विज्ञापन
राठ। ग्राम समाज की जमीन पर प्रशासन की बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर औंड़ेरा गांव में माहौल बिगड़ गया था। इसके बाद रात भर महिलाएं प्रतिमा के पास बैठकर रखवाली करती रहीं। मंगलवार को गांव के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर जय भीम के नारे लगाए। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।
Trending Videos


औंड़ेरा गांव में रविवार की आधी रात के बाद अनुसूचित जाति बस्ती में ग्राम सभा की जमीन पर प्रशासन की बिना अनुमति के ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सुबह जानकारी होने पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। सोमवार रात अनुसूचित जाति की करीब एक सैकड़ा महिलाएं प्रतिमा की रखवाली करने के लिए पूरी रात बैठी रहीं। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाई और श्रद्धासुमन अर्पित कर जय भीम के नारे लगाए। इस दाैरान पुलिस भी शांति व्यवस्था के लिए गांव में डेरा जमाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed