{"_id":"69d94d91e42fda2a42044e5a","slug":"youth-dies-after-falling-off-bike-driver-injured-hamirpur-news-c-12-knp1008-1484940-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक से युवक की सड़क में गिरने से मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक से युवक की सड़क में गिरने से मौत, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चलती बाइक में पीछे बैठा युवक झपकी आने से नीचे गिरने से गिर गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी दिनेश यादव (30) ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अपने दोस्त फतेहगंज निवासी अवधकिशोर श्रीवास (25) के साथ बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर गांव लौट रहा था। रास्ते में बाइक में पीछे बैठे अवधकिशोर को झपकी आ गई और सड़क पर गिर गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह भी गिरने से भी घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने अवधकिशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने मौत हुई है। दोनों युवक जयपुर की फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करते हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। बाइक चालक घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
Trending Videos