सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Pregnant Woman Found Hanging Maternal Family Alleges Murder Inlaws Abscond

Hamirpur: गर्भवती महिला का फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, फरार हुए ससुराली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर के हरदुआ गांव में गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Hamirpur Pregnant Woman Found Hanging Maternal Family Alleges Murder Inlaws Abscond
फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में चिकासी थाने के हरदुआ गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूजा के पिता जालौन जिले के परासन गांव निवासी पिता चतुरूईंया ने बताया कि जुलाई 2024 में बेटी पूजा की शादी शिव सिंह निषाद से की थी। वह चार माह की गर्भ से थी।

Trending Videos

बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल के लोग मारपीट कर रहे हैं। शाम को जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। पूजा फंदे पर लटकी मिली। आरोप है कि ससुरालियों ने मारकर शव को फंदे से लटकाकर भाग गए। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर मायके में रहती थी पत्नी
अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हरदुआ गांव निवासी शिव सिंह निषाद ने बताया कि वह बेतवा नदी किनारे सब्जी की बारियां लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी पूजा (22) ने बृहस्पतिवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि पत्नी अक्सर मायके में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed