सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   30 kg of buckwheat flour was seized after a raid.

Hapur News: छापा मारकर 30 किलोग्राम कुट्टू का आटा किया सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
30 kg of buckwheat flour was seized after a raid.
दुकान पर कुट्टू के आटे की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद । संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नवरात्र के बीच शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापामारा है। टीम ने चंडी रोड पर एक प्रोविजनल स्टोर से 30 किलोग्राम कुट्टू का आटा सीज किया है। इसके अलावा दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
Trending Videos

कुट्टू का आटा खाने के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं। इसके बाद भी बाजार में पीसा हुआ खुला कुट्टू का आटा बिक रहा है। इस मामले में नवरात्रि से पहले और प्रथम नवरात्रि तक भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई नहीं की। बुलंदशहर में लोगों के बीमार पड़ने के बाद शुक्रवार की शाम के समय जाकर अधिकारी जागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने चंडी रोड पर सक्सैना प्रोविजनल स्टोर पर कूट्टू के खुले आटे की बिक्री पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से कुट्टू का आटा और चौलाई के लड्डू का एक-एक नमूना लिया है। इसके अलावा बिल न दिखाने पर 30 किलोग्राम कुट्टू का आटा सीज किया गया है।
मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना पर जांच के लिए टीम गई है। जिले में कुट्टू के आटे की बिक्री न हो, इसके लिए लगातार अभियान चलाए गए हैं। इससे पहले के मुकाबले लोगों के बीमार कम पड़ने के मामले भी आए हैं।
इस प्रकार करें मिलावट की पहचान
खुला कुट्टू का आटा ज्यादा दिन तक रखने से इसमें फंगस आ सकता है। कुट्टू के आटे की पहचान उसके रंग से की जाती है। इसका रंग गहरा भूरा होता है। अगर आटे का रंग हल्का गहरा लगे तो समझ लीजिए कि इसमें मिलावट है। इसकी खासियत यह है मिलावट होने पर सबसे पहले इसका रंग बदलेगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि आटे को मलते समय भी पता चल जाता है कि मिलावट है या नहीं, अगर गूंथते समय आटा बिखर जाए तो समझ जाइए, इसमें मिलावट है। इसके साथ ही आटा खरीदते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। खुले में रखे आटे को नहीं खरीदना चाहिए। इसमें धूल मिल जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।
पहले भी बीमार पड़ चुके हैं लोग

नौ मार्च 2024 : महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से ब्रजघाट में दो परिवार के 22 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मामले में दुकान को सील भी किया गया था।
23 मार्च 2023 : गांव बहादुरगढ़ में एक दुकान से मिलावटी कुट्टू का आटा खरीदकर व्रत का खाना खाने वाले छह परिवार के 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत थी। नवरात्रे पर परिवार के लोगों ने व्रत रखा था। शाम को व्रत खोलने से पहले गांव में ही स्थित एक पंसारी की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।

21 अक्तूबर 2023 : कोटला मेवतियान में कुट्टू खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए थे। रातभर उल्टियां लगने से दो की अधिक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed