सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   97 personnel who performed outstanding work in the SIR program were honored.

Hapur News: एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 97 कर्मियों को किया गया सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
97 personnel who performed outstanding work in the SIR program were honored.
विज्ञापन
धौलाना। तहसील क्षेत्र में पांच माह तक चले विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद तहसील प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 97 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया। इसके चलते मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, संशोधन और सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा करने में इन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्मानित कर्मचारियों में वीआरसी कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, बीएलओ, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, संग्रह अमीन व एआरओ शामिल रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed