फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A dispute that began five years ago has devastated two families.

Hapur News: पांच साल पहले शुरू हुए विवाद ने उजाड़ दिए दो परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A dispute that began five years ago has devastated two families.
हापुड़। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में मात्र 400 सौ गज के प्लॉट के विवाद में दो करीबी परिवारों के बीच इस तरह रंजिश पनपी कि दोनों परिवार उजड़ गए। गौरव की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव गांव नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गौरव के पिता फतह सिंह त्यागी के गांव के ही जयपाल से काफी अच्छे संबंध थे। दोनों ने मिलकर गांव में ही करीब दो बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें एक और ग्रामीण हिस्सेदार था। यह जमीन पहले खेती में थी। धीरे-धीरे गांव का दायरा बढ़ने के बाद यह जमीन आबादी के बीच आ गई और इसके दामों में भी इजाफा हो गया। पैमाइश के दौरान जमीन कुछ कम निकली। इसमें सभी के हिस्से में 400-400 गज के प्लॉट आने थे लेकिन सभी अपने-अपने हक की पूरी जमीन चाहते थे। इसी बीच दोनों ओर से कब्जे के प्रयास शुरू हो गए। बस यहीं से इस पूरे मामले में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह था मामला
गांव निवासी फतह सिंह त्यागी ने 19 सितंबर 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी रंजिश में 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ लोग जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। विरोध करने पर कुलदीप, जसवंत, प्रदीप, अरविंद व अमित ने घर में घुसकर उनपर और उनकी पत्नी अनीता, पुत्र गौरव पर बलकटी व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी व पुत्र गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी मामले में मंगलवार को गौरव की गवाही थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में करीब दो बीघा जमीन संयुक्त रूप से खरीदी गई थी। मात्र 400-400 गज जमीन बंटवारे के दौरान पैमाइश में थोड़ी कम रह गई। दोनों पक्षों में अपनी-अपनी जमीन पूरी कराने के लिए विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर पीटते रहे, लोग पास से गुजरते रहे
कार सवार हमलावरों ने घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया। हमलावर सरेराह गौरव पर डंडों व हथौड़े से हमला कर रहे थे और आसपास लोग तमाशबीन चुपचाप घटना को देखकर गुजरते रहे। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवकों ने हिम्मत कर आरोपियों की वार करते हुए छोटी सी वीडियो तो बना ली लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। आसपास से गुजरने वाले लोग हिम्मत कर विरोध करते तो गौरव की जान बच सकती थी। वीडियो में आरोपी डंडों व हथौड़े से गौरव को निर्मम तरीके से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
इकलौते पुत्र थे गौरव

गौरव अपनी बड़ी बहन का इकलौता भाई था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गौरव अपने पीछे पत्नी रेशू, पुत्र आरव व पुत्री गोरा और पिता फतेह सिंह व मां अनीता को छोड़ गए हैं। उनकी मौत पर परिवार में कोहराम मचा था और गांव में शोक और तनाव का माहौल है। गौरव के पिता, मां, बहन, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जान के खतरे की जताई थी आशंका

वर्ष 2021 में हुए जानलेवा हमले के बाद गौरव ने पुलिस से अपनी व परिवार के सदस्यों की जान को खतरे की आशंका जताते हुए अपने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन सिस्टम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इस आवेदन पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed