सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A driver tried to run over toll employees at the Brijghat toll plaza

टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात: टोलकर्मियों को कुचलने का प्रयास, CCTV में कैद हुई वारदात; क्यों हुआ विवाद?

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रजघाट टोल प्लाजा पर गुरुवार को एक कार चालक ने टोल भुगतान को लेकर विवाद के बाद टोलकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना से टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। इस दौरान मामले की जानकारी पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

A driver tried to run over toll employees at the Brijghat toll plaza
टोलकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को ब्रजघाट टोल प्लाजा पर एक कार चालक द्वारा टोल भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद टोलकर्मियों को अपनी कार से कुचलने का प्रयास करने की घटना ने टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


गुरुवार शाम को एक कार टोल लाइन में लगी हुई थी। टोल कटने के दौरान कार के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण वह टोल बूथ पर रुक गई। पीछे लंबी कतार लग जाने पर टोलकर्मियों ने वाहन को साइड में करने और चालक से नकद भुगतान करने को कहा। इसी बात को लेकर कार चालक भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कार चालक ने गुस्से में आकर अपनी कार को तेज गति से टोलकर्मियों की ओर दौड़ा दिया और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। टोलकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उसका पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed