सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur: Route diversion on Highway-9 from 12 noon today

Hapur: महाशिवरात्रि पर चाक चौबंद व्यवस्था , हाईवे-9 पर रूट डायवर्जन आज दोपहर 12 बजे से; प्लान देखकर निकलें

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
सार

दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी की शाम चार बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलना होगा। 

Hapur: Route diversion on Highway-9 from 12 noon today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि पर चाक चौबंद व्यवस्था के लिए हाईवे 9 पर आज दोपहर से हलके व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी की शाम चार बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलना होगा। 

Trending Videos


 उधर, कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटने के साथ 500 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों व शिवालयों पर ड्यूटी लगाई गई है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कांविड़यों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हापुड़ पुलिस की ओर से 13 फरवरी की दोपहर 12 बजे से हाईवे 9 पर रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसमें परिस्थिति को देखते हुए कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन प्वाइंटों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, उन स्थानों पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 

डीआईजी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फाल्गुन महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसे देखते हुए मंदिर परिसर, कांवड मार्ग, पार्किग स्थल, महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर लिया जाए। कांवड़ियों को परेशानी न होने दी जाए। कंट्रोल रूम द्वारा मार्गों व मंदिरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जाए।  

गुंडा दमन दल रहेगा तैनात
अधिकारियों को निर्देश हैं कि भीड़ वाले मंदिर परिसर या आसपास क्षेत्र में कोई आपराधिक या अप्रिय घटना जैसे स्नैचिंग, छेड़छाड़, मारपीट आदि न हो पाए। इसके लिए एंटी रोमियो व गुंडा दमन दल को पुलिस बल के साथ तैनात किया जाए।  

तीन प्रमुख मंदिरों पर रहेगी अधिक सुरक्षा  
कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे जिले को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा 14 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। हापुड़ में तीन प्रमुख मंदिरों पर अधिक व्यवस्था की गई है और पांच स्थानों पर छोटे बडे़ मेलों का आयोजन किया जाएगाा। शांति व्यवस्था को देखते हुए जिले में 55 स्थानों को संवेदनशील माना गया है और इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके लिए 22 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed