सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route diversion from today

Hapur News: हाईवे 9 पर आज दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
route diversion from today
विज्ञापन
हापुड़। महाशिवरात्रि पर चाक चौबंद व्यवस्था के लिए हाईवे 9 पर आज दोपहर से हलके व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी की शाम चार बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलना होगा। उधर, कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटने के साथ 500 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों व शिवालयों पर ड्यूटी लगाई गई है।
Trending Videos

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कांविड़यों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हापुड़ पुलिस की ओर से 13 फरवरी की दोपहर 12 बजे से हाईवे 9 पर रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसमें परिस्थिति को देखते हुए कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन प्वाइंटों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, उन स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रमुख मंदिरों पर रहेगी अधिक सुरक्षा
कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे जिले को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा 14 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। हापुड़ में तीन प्रमुख मंदिरों पर अधिक व्यवस्था की गई है और पांच स्थानों पर छोटे बडे़ मेलों का आयोजन किया जाएगाा। शांति व्यवस्था को देखते हुए जिले में 55 स्थानों को संवेदनशील माना गया है और इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके लिए 22 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
डीआईजी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फाल्गुन महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसे देखते हुए मंदिर परिसर, कांवड मार्ग, पार्किग स्थल, महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर लिया जाए। इस दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। कंट्रोल रूम द्वारा मार्गों व मंदिरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जाए।

एंटी रोमियो व गुंडा दमन दल रहेगा तैनात
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ भाड़ वाले मंदिर परिसर या आसपास क्षेत्र में कोई भी आपराधिक या अप्रिय घटना जैसे स्नैचिंग, छेड़छाड़, मारपीट आदि न हो पाए। इसके लिए एंटी रोमियो व गुंडा दमन दल को पुलिस बल के साथ तैनात किया जाए। इसके साथ ही एलआईयू व एएस चैक टीम को भी सक्रिय रखा जाए। भगदड़ जैसी स्थिति रोकने के लिए व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कराया जाए। गैर परंपरागत कोई भी रास्ता, निर्माण, अस्थाई निर्माण आदि का प्रयोग न किया जाए। डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया सैल एवं अन्य सूचना तंत्र को लगातार सक्रिय रखा जाए, सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक तथ्यहीन एवं झूठी सूचना प्रसारित होने पर तत्काल उस पर रोक लगाकर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed