{"_id":"69a817f4b83b4532810efd57","slug":"a-young-man-was-shot-dead-in-hapur-on-holi-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होली के दिन खून-खराबा, युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली के दिन खून-खराबा, युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के हापुड़ जिले मे होली के दिन युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारी। सीने में गोली से मौत हो गई। तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हत्या के बाद पहुंची पुलिस और भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन सनसनीखेज घटना हुई। गांव निवासी विजय कुमार (35) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को विजय कुमार गांव में सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने आते ही तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली विजय के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे।
घायल अवस्था में परिजन विजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
Trending Videos

पुलिस कार्रवाई
सीओ स्तुति सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई हुई है। तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गांव में मातम
होली जैसे पर्व पर हुई इस हत्या से गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।