सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Train operations remained unchanged even on Holi, leaving passengers distressed.

Hapur News: होली पर भी नहीं सुधरा ट्रेनों का संचालन, यात्री हुए परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Train operations remained unchanged even on Holi, leaving passengers distressed.
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कई दिनों से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन होली के दौरान भी नहीं सुधर सका। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही होली स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से दस घंटे तक की देरी से आई। वहीं, नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी होली पर घर जाने वाले रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।
Trending Videos

होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन समय से संचालन न होने के कारण यात्रियों की परेशानी बरकरार है। मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही होली स्पेशल ट्रेन 10 घंटे 40 मिनट, मुरादाबाद जंक्शन से तिलक ब्रिज को जा रही होली स्पेशल ट्रेन एक घंटा 30 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ा रहा। सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे 20 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, बरेली जंक्शन से भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन को जाने वाली मेमू ट्रेन तीन घंटे, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन को जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट और प्रयागराज जंक्शन से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।
इनके अलावा टनकपुर से दिल्ली जंक्शन जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों के साथ ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही संचालन बिगड़ने से यात्री अपनी मंजिल को भी देरी से पहुंचे।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे लाइन पर ट्रेनों का दबाव बढ़ जाने के कारण ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं और रेलवे स्टेशन को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed