{"_id":"69a712dc8305f32ef603b1f2","slug":"bank-fraudulently-took-out-loans-in-the-names-of-several-women-case-filed-against-four-people-including-three-women-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137904-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धोखाधड़ी से कई महिलाओं के नाम पर बैंक निकाला ऋण, तीन महिला समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धोखाधड़ी से कई महिलाओं के नाम पर बैंक निकाला ऋण, तीन महिला समेत चार पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवचरनपुर निवासी भाग्यश्री ने तीन महिलाओं समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर उनके व उनकी सहयोगी महिलाओं के नाम पर बैंक ऋण कराकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद महिला व चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता भाग्यश्री ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रेखा निवासी अहाता सादक अली चंडी रोड का उनके घर पर आना जाना था। आरोप है कि रेखा ने अपनी बहन पूजा को समूह के माध्यम से बैंकों से ऋण दिलाने का उन्हें झांसा दिया। उन्होंने यह बात अपनी सहयोगी महिलाओं को भी बताई। इस पर उनकी सहयोगी महिलाएं भी बैंक ऋण लेने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने उनसे उनकी सहयोगी महिला मोनिका, मुनेश, रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपा, गीता सैनी, नीलम, सविता, शीला व सोया आदि महिलाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक व फोटो ले लिए। पूजा ने उन्हें व सभी महिलाओं को अपनी बहन के घर बुलाया।
उनके पहुंचने पर यहां पूजा, रेखा निशि व चार अन्य व्यक्ति मौजूद थे। व्यक्तियों ने अपने आपको बैंक एजेंट बताते बैंक खाता खोलने व बैंक ऋण प्रक्रिया के नाम पर उन सभी महिलाओं के कागजों पर अंगूठे व हस्ताक्षर करा लिए। रेखा, पूजा व निशि ने सिविल स्कोर कम होने से कारण बैंक ऋण रद्द होने की बात कहते हुए उन सभी महिलाओं को घर बुलाकर उनसे बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड भी ले लिए। भाग्यश्री ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बैंक एजेंट उनके घर पहुंचे और ऋण की किश्त जमा करने के सभी महिलाओं पर दबाव बनाया।
इसके बाद उन्हें पता चला कि रेखा, पूजा निशि व चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन सभी महिलाओं के नाम पर बैंक ऋण ले लिया था और उसकी किश्त जमा नहीं की जा रही हैं। उनके पूछताछ करने पर आरोपी महिलाओं ने बैंक एजेंटों से मिलीभगत कर उनके नाम से ऋण लेकर रुपये आपस में बांटने की बात स्वीकार की। इतना ही नहीं आरोपी महिलाओं ने विश्वास में लेकर उनके कानों के कुंडल भी लेकर किसी सराफ को बेच दिए। अब विरोध करने पर आरोपी महिलाएं उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रेखा, पूजा, निशि व चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos