सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women's anger erupted over waterlogging in Ayodhyapuri, Garh Road submerged without rain.

Hapur News: अयोध्यापुरी में जलभराव पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बिना बरसात जलमग्न हुआ गढ़ रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women's anger erupted over waterlogging in Ayodhyapuri, Garh Road submerged without rain.
मोहल्ला अयोध्या पुरी में सड़क पर भरे नाले के पानी को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। स्रोत वीडियो ग्
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला अयोध्यापुरी में सड़क पर जलभराव के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर उतरकर महिलाओं ने नारेबाजी की। वहीं, गढ़ रोड पर सड़क के दोनों तरफ और मोहल्ला न्यू भीमनगर में भी बिना बरसात सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका और एचपीडीए के विरुद्ध नाराजगी है।
Trending Videos

गढ़ रोड पर एचपीडीए द्वारा करीब आठ करोड़ रुपये से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। करीब पांच महीने से जब से नाले का निर्माण शुरू हुआ, तभी से स्थानीय लोगों की समस्या बढ़ गई है। गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर स्थित फैक्टरी और दुकानों तक में पहुंचना मुश्किल रहता है। इस मार्ग पर हर दिन बिना बारिश के ही नाला ओवरफ्लो रहता है। शिकायतों और कई बार हंगामे के बाद एचपीडीए व नगर पालिका ने पंपसेट लगाकर पानी को निकलवाया था, लेकिन फिर से जलभराव हो गया। मंगलवार को पानी गढ़ रोड पर सड़क के दोनों ओर, न्यू भीमनगर, एलएन रोड व गिरधारी नगर तक में भर गया।
सड़क पर जलभराव के कारण कीचड़ और पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। न्यू भीमनगर निवासी सोनू कुमार, कुलदीप कुमार, अमित सिंह आदि ने बताया कि कई बार जलनिकासी की मांग के बाद भी समस्या जस की तस है। कम से कम त्योहार पर तो जलभराव नहीं होना चाहिए था। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मोहल्ला अयोध्यापुरी में भी बिना बरसात जलभराव होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी जाहिर की। महिलाएं परिजनों के साथ सड़क पर उतरीं और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी सुनीता सिंह, श्याम सुंदर भुर्जी, कविता कुमारी, रानी आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से बिना बरसात ही सड़क पर जलभराव हो रहा है।
सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी पैदल आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। नालों की सफाई न होने के कारण समस्या बनी हुई है। आरोप है कि लगातार दो दिन से शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों की समस्या होली पर अधिक बढ़ गई है। पानी की अधिक खपत के कारण समस्या बनी हुई है।
मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि गढ़ रोड पर एचपीडीए के द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण वहां जलभराव की समस्या है। पालिका के नाले बिल्कुल साफ हैं। अयोध्यापुरी में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed