सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Social Welfare Department woke up after the embarrassment and issued separate tenders for the work.

Hapur News: फजीहत के बाद जागा समाज कल्याण विभाग, कार्यों के हिसाब से अलग-अलग निकाले टेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The Social Welfare Department woke up after the embarrassment and issued separate tenders for the work.
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में फजीहत के बाद अब समाज कल्याण विभाग नींद से जागा है। अब कार्यों के हिसाब से अलग-अलग टेंडर निकाला गया है। जिससे कि योजना के आयोजन और उपहार वितरण में परेशानी न हो। योजना के अंतर्गत जिले में 517 जोड़ों का विवाह होना है।
Trending Videos

पिछले महीने 24 फरवरी को रामलीला मैदान में 75 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम संपन्न होना था, लेकिन संबंधित फर्म के ठेकेदार ने पंडाल में फटा व गंदा टेंट लगा दिया और खाना भी खराब गुणवत्ता का बनाया। मामले में डीएम अभिषेक पांडेय व सीडीओ हिमांशु गौतम ने जांच के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यक्रम को निरस्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खराब गुणवत्ता का खाना बनाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने तैयार लड्डू का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। मामले में कार्रवाई के लिए डीएम ने निदेशालय को पत्र भी भेजा है।
पिछली बार दो ठेकेदार को पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस गलती से सबक लेते हुए इस बार सात अलग-अलग टेंडर निकालने के साथ ही शर्तें भी अधिक लगाई गई हैं। मामले में फजीहत के बाद विभाग के अधिकारी अब फुट-फुटकर कदम रख रहे हैं।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार का कहना है कि योजना को सफल बनाने के लिए पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। छह मार्च को समिति के समक्ष ई-टेंडर खोला जाएगा।
-----
इन सात हिस्सों में कार्यक्रम को बांटा गया --
- साड़ी ब्लाउज सहित, पेटीकोट, चुनरी, पेंट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, डबल बेड की चादर, कंबल, गद्दा व तकिया।
- चांदी की पायल व बिछियां।
- डिनर सेट, कुकर, कढ़ाई, कूल केज।
- वैनिटी किट, सिन्होरा, चूड़ी, कंगन।
- ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस।
- भोजन-नाश्ते की व्यवस्था।
- कार्यक्रम आयोजन में सजावट, वर-वधू व कार्यक्रम की फोटोग्राफी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed