सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused arrested for assaulting two people, including son of BJP leader

Hapur News: भाजपा नेता के पुत्र समेत दो के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for assaulting two people, including son of BJP leader
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत दो युवकों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों पर सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया था।
Trending Videos

गांव दोयमी निवासी भाजपा नेता सुबीस त्यागी ने थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 19 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा आकाश उर्फ गुड्डू अपने साथी ध्रुव के साथ बाइक पर सवार होकर से हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह दोयमी फाटक के पास पहुंचे तो एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसी दौरान एक अन्य कार भी मौके पर पहुंची थी, जिसमें सवार चार अन्य आरोपियों ने लोहे की राॅड व लात-घूंसों से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि तमंचे के बल पर ध्रुव से 49 हजार रुपये और चेन लूट कर आरोपी भाग गए थे। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड निवासी ललित और वजीराबाद दिल्ली निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed